हल्द्वानी में नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान
हल्द्वानी ( nainilive.com )- नगर निगम हल्द्वानी द्वारा निगम के नव सम्मिलित 27 वार्डों में वर्षा ऋतु में नालियों/नालों की सफाई करने एवं जल भराव की संभावना/घटनाओं से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एक माह हेतु 60 अतिरिक्त मजदूर तैनात किए गए हैं. आज दिनांक 12.07.2023 से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. नगर निगम हल्द्वानी का पूरा प्रयास है कि वर्षा ऋतु में निगम क्षेत्र मे कहीं भी जल भराव ना हो. यदि भारी वर्षा की स्थिति में कहीं जल भराव हो भी तो उस समस्या का त्वरित निदान किया जा सके.
नगर निगम हल्द्वानी के के पुराने क्षेत्रों में में पूर्व से कार्मिक,नाला गैंग, विशेष स्वच्छता टीम तैनात हैं. सम्मानित नागरिकों से अपील है कि भवन निर्माण सामग्री, मलवा,कूड़ा, प्लास्टिक आदि नालियों/नालों/गूल /नहर आदि में ना डालें, यदि आपके किसी कार्य के कारण नालियों/नालों/सड़कों पर किसी प्रकार का मलवा /कूड़ा जमा हुआ है तो उसे स्वयं से हटा दें. अन्यथा चालान/जुर्माना की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. आपके सहयोग से हम शहर को स्वच्छ,सुंदर और जल भराव से मुक्त शहर बना सकते हैं.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग