लोहे के पाइप से पत्नी की पीट पीट कर कर दी हत्या

Share this! (ख़बर साझा करें)

पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क , अल्मोड़ा ( nainilive.com )- तहसील चौखुटिया के एक गांव में एक वृद्ध ने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी की लोहे के पाइप से पीट पीट कर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी वृद्ध को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन

चौखुटिया तहसील के ग्राम छाना निवासी 64 वर्षीय प्रयाग सिंह पुत्र स्व. कमल सिंह की अपनी पत्नी 57 वर्षीय देवकी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रयाग सिंह ने घर रखे एक पाइप से देवकी देवी की पिटाई शुरू कर दी। लगातार किए गए ताबड़तोड़ प्रहारों के कारण देवकी देवी की मौत हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका देवकी देवी का शव मकान के प्रथम तल से बरामद कर लिया। कांडपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि मृतका के पुत्र योगेश की तहरीर पर थाना चौखुटिया में प्रयाग सिंह के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

कांडपाल ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिस कारण अक्सर उसका अपने पति के साथ झगड़ा होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और गुस्से में होश खो बैठे प्रयाग सिंह ने देवकी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिया। जिसमें देवकी देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page