प्रशासन का चला डंडा, अतिक्रमण कर रहे दुकानदारो का किया गया चालान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- लाकडाउन 3 के दौरान मिली छूट के बाद नगर के ऐसे दुकान वाले जिनको खोलने की परमिशन नही मिली है,उन लोगो ने अब नया तरीका निकाल लिया है चाय की दुकान,रेस्टोरेंट व फ़ास्ट फूड विक्रेता अपनी दुकानों में फल,व सब्जी का कारोबार करने लगे है जिसके चलते सब्जी विक्रेताओं व फल विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गुरुवार को प्रशासन व नगर पालिका व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मल्लीताल बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया,इस दौरान कई दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण कर सड़क तक को घेर रखा था।वही कई लोग अवैध रूप से फल व सब्जियां बेचते हुए पाया गया। जिस पर एसडीएम भड़क गए और उन्होंने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश पालिका को दिए। अचानक निरीक्षण से अवैध रूप से दुकाने चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीएस लता आर्या ने बताया कि आठ लोगों के पांच-पांच सौ का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार,सिओ सिटी विजय थापा, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार,अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा,तल्लीताल एसओ विजय मेहता,टीएस लता आर्य,कर अधीक्षक धर्मेश प्रसाद, टीसी दीपराज, आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page