नैनीताल में कोविड केयर सेंटर रियो ग्रैंड का डॉक्टरों ने किया निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर में कोविड केयर सेंटर के लिए चयनित बारापत्थर क्षेत्र में स्थित होटल रियो ग्रैंड का डॉक्टरों द्वारा निरीक्षण किया गया व होटल के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई, व उनका मनोबल बढ़ाया गया।

सोमवार को बीडी पांडे अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी,डॉ एमएस दुग्ताल व डॉ अनिरुद्ध गंगोला द्वारा कोविड केयर सैंटर होटल रियो ग्रैंड होटल का निरीक्षण किया गया इस दौरान डॉक्टरों द्वारा होटल के कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ एवं डीएफओ नैनीताल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

पीएमएस डॉ धामी ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे है जिनमे से लगभग 25 मरीजो को यहाँ भर्ती किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि होटल को पूरी तरह से स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। व 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम यहाँ पर तैनात रहेगी सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी।व हर रोज दिन में दो बार पूरे होटल को सैनिटाइजर किया जाएगा।वहीं कर्मचारियों को भी संक्रमण से बचाव के लिए उपकरण उपलब्ध कराए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

उन्होंने बताया कि मरीजो को सुबह नाश्ता, दोपहर का खाना व रात का खाना उपलब्ध कराया जाएगा जिसका पूरा खर्चा जिला प्रशासन निर्वहन करेगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page