जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सैम्पलिंग का कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की है 8 टीमें गठित
संतोष बोरा , हल्द्वानी ( nainilive.com )- सीएमओ डाॅ भारती राणा ने बताया कि जनपद में कोरोना संदिग्ध लोगों के सैम्पलिंग का कार्य गठित टीमों द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सैम्पलिंग का कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 8 टीमें गठित है इन टीमों में ईएनटी चिकित्सक, लैब तकनीशीयन व लैब असिंस्टेट को रखा गया है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में अन्य प्रान्तो से आ रहें लोगों की सूचना बीआरटी एवं सीआरटी स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त होने पर सैम्पलिंग के लिए तैनात टीमों को भेजा जा रहा है।
उन्होने बताया कि जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 5 सैम्पल कलैक्शन सेन्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढूंगी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू बनाये गये है। टीम संबंधित क्षेत्रों में जाकर सैम्पलिंग कर रही है जहां पर बेस चिकित्सालय की टीम जाकर सैम्पल कोरोना जांच के लिए सैम्पल सुशीला तिवारी चिकित्सालय लाये जाते है। उन्होेने बताया कि अब तक 3831 लोगों की सैम्पलिंग की जा चुकी है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.