पुलिस आरक्षियों के वेतनमान संबंधी विसंगतियों को लेकर नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
नैनीताल विधायक संजीव आर्य तेज़ गति से पहुचा रहे आमजन तक राहत
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी (nainilive.com ) – नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को लिखें अपने पत्र में पुलिस आरक्षियों के वेतन मान संबंधी विसंगतियों को लेकर पीड़ा व्यक्त की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान महामारी के दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिसकर्मी फ्रंटलाइन कर्मियों के रूप में जनता के प्रति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, किंतु विडंबना यह है सन 2001 -2 में भर्ती पुलिस कर्मी जो 20 वर्ष तक, विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं, उन्हें अभी भी रुपया 28 सौ ग्रेड पर दिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार 20 वर्ष पूर्ण हो जाने पर, ₹4600 ग्रेड पे देने के प्रावधान हैं। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि संकट के इस दौर में अपना जीवन दाव पर लगाकर, अन्य का जीवन सुरक्षित रखने वाले पुलिस कर्मियों को उनका हक अवश्य मिले, इससे उनका मनोबल भी बना रहेगाअतः सादर अनुरोध है कि उक्त हेतु ₹4600 ग्रेड पे देने हेतु, संबंधित को निर्देशित करने की कृपा करें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन