नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने की पहली घोषणा जिला बार के नाम, अधिवक्ताओ के चैम्बर निर्माण के लिये विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- विधायक सरिता आर्य गुरुवार को नैनीताल जिला बार के अधिवक्ताओ के लिये सौगात लेकर आयी। सरिता आर्या ने विधायक निधि से की अपनी पहली घोषणा में अधिवक्ताओ को सौगात देते हुवे यहां चैम्बर निर्माण के लिये दस लाख रुपये देने की घोषणा करी। नैनीताल विधायक के रूप में चुने जाने के बाद इस कार्यकाल में उनकी क्षेत्र में यह पहली घोषणा है ।

Ad

आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर नैनीताल जिला बार के प्रताप भय्या सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओ के बीच पहुची नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने बाबा साहब को याद करते हुवे कहा कि बाबा साहब ने अधिवक्ता रहते हुवे देश के उच्च पदों को शुशोभित किया। वास्तव में अधिवक्ता गरीब वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही समाज को जागरूक भी करते है। अपने संबोधन में जिला बार के अधिवक्ताओ को धन्यवाद देते हुवे विधायक सरिता आर्या ने कहा कि अधिवक्ताओ ने उन्हें अपनी बेटी व बहन के तरह प्यार दिया है जिसका ऋण वह कभी नही चुका सकती।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी होटल, मॉल, लॉज, होमस्टे का होगा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन ऑडिट

कहा कि अधिवक्ता चैम्बर निर्माण के लिये उनसे जो बन पड़ेगा वह करेंगी व चैम्बर निर्माण में किसी तरह की कमी नही आने देंगी। बताते चले कि वर्षों से जीर्ण शीर्ण हो चुके टिन शेड में अधिवक्ता जैसे तैसे अपना कार्य कर रहे थे। इस दौरान जिला बार के अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुबाली वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण चंद्रा कोषाध्यक्ष मनीष कांडपाल प्रेस सचिव शिवांशु जोशी वरिष्ठ अधिवक्ता डी जी सी सुशील शर्मा राजेन्द्र कुमार पाठक भगवत प्रसाद नवीन चंद्र पंत पंकज कुमार सुभाष जोशी रविशंकर आर्य शंकर चौहान अनिल कुमार बार क्लर्क गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page