नैनीताल में महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के तल्लीताल कृष्णापुर में महिला को राह चलते सांप ने काट दिया। जिसको तत्काल बीडी पांडे अस्पताल में महिला को लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद महिला को भर्ती कराया गया।

कृष्णापुर निवासी हेमा देवी 34 ने बताया कि वह सुबह किसी काम के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते पर सांप ने उसे काट दिया। उनके पिता बाबू लाल द्वारा उन्हें अस्पताल में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

बीडी पांडे असप्ताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि महिला का उपचार कर दिया गया है अब महिला की हालत में सुधार है। स्वथ्य होने पर महिला को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page