नैनीताल : AIBE परीक्षा पास कर चुके अधिवक्ता ही कर सकेंगे मतदान।
नैनीताल ( nainilive.com )- जिला बार एसोसिएशन चुनाव में बी सी आई द्वारा आयोजित ए आई बी ई परीक्षा पास कर चुके अधिवक्ता ही बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह व सह – चुनाव अधिकारी दीपक रुबाली ने बताया कि वर्ष 2009 के बाद विधि स्नातक व अधिवक्ता के रूप में नामांकन करने वाले सभी अधिवक्ताओ को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित (AIBE) ऑल इंडिया बार परीक्षा पास करना अनिवार्य है जिसके बाद ही उन्हें बार चुनावो में मतदान करने का अधिकार प्राप्त होगा।
बताया कि अधिवक्ता के रूप में नामांकन करने के दो साल तक बार द्वारा अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था है। कहा कि कई पूर्व व नए पंजीकृत अधिवक्ताओ द्वारा परीक्षा पास करने के बाद भी अभी तक अपने (COP ) सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस बार एसोसिएशन में नही दिया गया है, ऐसे अधिवक्ता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नही ले सकेंगे। सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि चार जून है जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन