नैनीताल में मदिरा की दुकान में उमड़ी लोगो की भीड़

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- 22 मार्च से लॉक डाउन के बाद आखिरकार, अब सरकार द्वारा सोमवार से शराब की दुकानें खोलने के आदेश दे दिया गया है। जिसके चलते पहले दिन सुबह से ही शराब की दुकानों में लोगो की लंबी लाइनें लगी रही।

नगर के मल्लीताल गाड़ी पड़ाव स्थित बियर शॉप के सामने लंबी कतार लग गई। पुलिस की मौजूदगी में बीयर की बिक्री की गई। एक- एक व्यक्ति चार से पांच बोतल बियर की बोतल लेते नज़र आया। जिसके चलते कुछ ही घंटों में बीयर की 60 पेटियां बिक चुकी थी उसके बाद भी लोग लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

इस दौरान कई लोग सामाजिक दूरी का भी उलंघन करते हुए नजर आए हालांकि पुलिस द्वारा कई लोगो का चालान भी किया गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page