सूखाताल टीआरसी में 49 तल्लीताल में 15 लोगो को किया गया क्वारंटीन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार को सूखाताल टीआरसी व तल्लीताल टीआरसी में 64 लोगो को क्वारंटीन। किया गया है,जबकि 1609 लोगो को होम क्वारंटीन किया जा चुका है।

बीड़ी पांडे अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि रविवार को एक ब्यक्ति को टीआरसी में क्वारंटीन किया गया कुल 64 लोगो को तल्लीताल व सूखाताल टीआरसी में क्वारंटीन किया जा चुका है। जिनमे से अधिकांश लोगों के सैम्पल जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिए गए है। जबकि अबतक 1609 लोगो को होम क्वारंटीन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि तल्लीताल टीआरसी व सूखाताल में क्वारंटीन किए गए लोगो की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही वहां पर मौजूद स्टाफ का भी थर्मल स्कैनिंग की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहरी राज्य से आए लोगो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों की टीम को उनका विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page