नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कल होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा दिनांक 13 जून (मंगलवार) को डीएसबी परिसर नैनीताल में प्रातः 10ः00 बजे से जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में युवा काव्य लेखन प्रतियोगिता, युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता, मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं संस्कृतिक प्रतियोगिता (समूह) कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, सूचना, कौशल विकास, खेल, औद्योगिक विकास, समाज कल्याण, युवा कल्याण, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी ग्रामोद्योग, श्रम एवं पर्यटन विभाग की प्रदर्शिनी लगाई जानी है, ताकि विभाग में संचालित योजनाआंे की जानकारी जनपद के युवाआंे को प्राप्त हो सके। डॉ. तिवारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त कार्यक्रम में अपने विभाग का स्टॉल लगाना करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page