हिलदारी आंदोलन ने पहुंचाई सफाईकर्मियों को मदद
विश्वकेतु वैद्य , नैनीताल (nainilive.com)- नेस्ले इंडिया की ओर से चलाए जा रहे और नगर पालिका परिषद, नैनीताल और निवारण समिति से सहयोग प्राप्त हिलदारी जन आंदोलन के तहत आज 70 सफाई कर्मियों के परिवारों को जरूरी सामान कि किट मुहैया कराई गई। इनमें से 36 सफाई मित्र घर-घर से कूड़ा संग्रहण का काम करते है और 34 नैनीताल नगर निकाय में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। इस किट में 15 किलो आटा, 10 किलो चावल, ढाई किलो दाल , मसाले और सैनिटरी नैपकिन समेत पोषण और सेनिटेशन के लिए सभी ज़रूरी सामान हैं। ये मदद नगर अध्यक्ष श्री सचिन नेगी और नैनीताल अधिशासी अधिकारी श्री अशोक वर्मा ,रोहित भाटिया, बबलू ,व सचिन द्वारा सफाई मित्रों को हस्तांतरित की गयी। उन्होंने हिलदारी अभियान की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिये।

नेस्ले इंडिया ने बताया कि वो उन सभी समुदायों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनके साथ वो काम करते हैं। इसी कड़ी में वो अपने सभी साथियों के स्वास्थ और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी समझते हैं। कंपनी ने महामारी से बहादुरी से लड़ रहे सभी लोगों और अधिकारियों की हर संभव सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन