उत्तराखंड में SDG Achiever Award 2024–25 के लिए नामांकन शुरू, युवाओं और संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- संयुक्त राष्ट्र (यूएनडीपी) एवं नीति आयोग द्वारा आगामी वर्ष को उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा कॉर्पोरेट सेक्टर को सम्मानित करने हेतु SDG Achiever Award 2024–25 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस पुरस्कार का उद्देश्य राज्य में एसडीजी लक्ष्य प्राप्ति को बढ़ावा देना तथा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, पहलों व जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष विशेष रूप से “SDG Localization” के अंतर्गत ग्राम एवं ब्लॉक स्तर तक हो रहे सफल प्रयासों को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

इसी क्रम में इस वर्ष पहली बार ‘SDG Young Achiever Award’ की घोषणा की गई है, जिसमें 15–29 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, नवाचार आदि क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

राज्य भर से कुल 60 व्यक्तियों/संस्थाओं को इस वर्ष SDG Achiever Award प्रदान किया जाएगा। चयनित उत्कृष्ट कार्यों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रिप्लिकेट किए जाने पर भी जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

पुरस्कार के लिए नामांकन 30 नवंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति/संस्था QR Code या ईमेल cppgg@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। नामांकन फॉर्म cppgg.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. मुकेश नेगी से भी संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर: 7500858662

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page