विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने ली जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक
Dehradun ( nainilive.com)- मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में VC के माध्यम से जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, BLA की नियुक्ति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
CEO ने निर्देश दिए कि DM, ERO और BLOमतदाताओं के बीच अपनी पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर एक Help Desk का गठन किया जाए ताकि जो लोग उत्तराखण्ड की 2003 मतदाता सूची में अपनी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें मदद मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं, उनसे BLO व्यक्तिगत रुप से संपर्क कर उन्हें चिह्नित करें। उन्होंने कहा कि इस पूरी तैयारी का उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को SIR के समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। CEO ने सभी मतदान केंद्रों में Booth Awareness Group (BAG) का गठन करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्रा,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के DM वर्चुअल रुप से शामिल रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग