देहरादून में NALSA एवं UKSLSA द्वारा नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

Dehradun ( nainilive.com)- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को लोक भवन में प्रतिनिधियों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या एवं राजकीय भोज का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित गणमान्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पटवाडॉगर में हुआ कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

इससे पहले, राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने लोक भवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के माननीय न्यायमूर्तिगण, उत्तर भारत के विभिन्न उच्च न्यायालयों से पधारे न्यायमूर्तिगण, कैबिनेट मंत्रीगण तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page