ईगास व बूढ़ी दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषित किया अवकाश , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया स्वागत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास वह बूढ़ी दीपावली के पर्व पर अवकाश घोषित करने का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वह स्वयं ईगास व बूढ़ी दीपावली धूमधाम से मनाएंगे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईगास व बूढ़ी दीपावली पर अवकाश का ऐलान किया है। जिसका केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वागत करते हुए कहा की पहाड़ की इस परंपरा को नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने के लिए ईगास वह बूढ़ी दीपावली पर्व मनाया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने देश और दुनिया में रह रहे पहाड़ के लोगों से ईगास व बूढ़ी दीपावली के मौके पर अपने गांव जाकर इस पर्व को मनाने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्होंने अपने पैतृक घर जाकर इस पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाया, इस बार भी वह पूरे हर्षोल्लास के साथ अपने इस पर्व को धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस पर्व के अवकाश घोषित करने का स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एल.बी.ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page