सांसद बलूनी की पहल पर दिल्ली के मिंटो रोड हादसे में मृत उत्तराखंड निवासी के परिजनों को मिली तत्काल आर्थिक मदद
सांसद बलूनी की पहल पर दिल्ली के मिंटो रोड हादसे में मृत उत्तराखंड निवासी के परिजनों को मिली तत्काल आर्थिक मदद
न्यूज़ डेस्क, नैनीताल (nainilive.com) – बीते दिवस नई दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज पर हुए जलभराव के कारण मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) चालक सहित पानी में डूब गया था , जिसमें वाहन चालक कुंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह की मौके पर ही दुखद मौत हो गयी। कुंदन सिंह पिथौरागढ़ के नौताश गांव के रहने वाले थे।56 वर्षीय कुंदन सिंह अपने पीछे पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी तथा दो पुत्रियां (जिनकी आयु 24 वर्ष 12 वर्ष है) छोड़ गए हैं। अत्यधिक निर्धन कुंदन सिंह पर पूरे परिवार का भार था।
सूचना प्राप्त होते ही उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल से दूरभाष पर चर्चा की व पत्र भी लिख कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता व एक परिजन को सरकारी सेवा में लेने का अनुरोध किया । उप राज्यपाल द्वारा अपने स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया गया था।
आज उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बताया गया है कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए का चेक जारी कर दिया गया है। सांसद अनिल बलूनी द्वारा उनसे अनुरोध किया है कि कुन्दन सिंह का परिवार इस राशि को लेने दिल्ली आने में असमर्थ है, अतः जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के माध्यम से उक्त सहायता राशि उन्हें पहुंचाई जाये। एवं साथ ही पुनः उनके परिजन के लिए सरकारी नौकरी का अनुरोध किया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन