आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने सभी रेलवे स्टेशनों में फहराया तिरंगा ध्वज

Share this! (ख़बर साझा करें)

बरेली ( nainilive.com )- पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर मनाए जा रहे ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर आज 10 अगस्त, 2022 को हल्द्वानी, रुद्रपुर सिटी एवं कासगंज रेलवे स्टेशनों परिसर में 100 फीट ऊँचे नवनिर्मित स्तवों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में युद्ध विधवा श्रीमती भावना गोस्वामी पत्नी लांसनायक स्वर्गीय श्री मोहन नाथ गोस्वामी, युद्ध विधवा श्रीमती दीपा नयाल पत्नी पैराट्रपर स्वर्गीय श्री महिमन सिंह नयाल एवं युद्ध विधवा श्रीमती उषा देवी पत्नी सिपाही श्री मोहन सिंह तथा रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में युद्ध विधवा श्रीमती लक्ष्मी माताश्री शहीद राइफलमैन श्री देव बहादुर की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्राट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री विकास सिंह सहित भारी संख्या में रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक, रेल कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक

कासगंज रेलवे स्टेशन परिसर में सेना मेडल से पुरस्कृत भूतपूर्व सूबेदार मेजर श्री ओमपाल सिंह एवं सेना मेडल से पुरस्कृत शहीद सिपाही श्री विनय कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता देवी की गरिमामयी मौजूदगी में ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। रेल प्रशासन की ओर से कासगंज स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) श्री ए.के. वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुश्री रिकिता सहित भारी संख्या में रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक, रेल कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page