बेतालघाट के बजेड़ी ग्राम सभा में एक दिवसीय रामलीला का हुवा मंचन

बेतालघाट के बजेड़ी ग्राम सभा में एक दिवसीय रामलीला का हुवा मंचन

बेतालघाट के बजेड़ी ग्राम सभा में एक दिवसीय रामलीला का हुवा मंचन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , बेतालघाट/नैनीताल ( nainilive.com )- कोविड के चलते इस वर्ष गावों में रामलीला का मंचन नहीं किया लेकिन फिर भी ग्राम वासियों ने सालों से चली आ रही संस्कृति को भी टूटने नहीं दिया । आपको बता दे की विजयादशमी के अवसर पर बेतालघाट के ग्राम सभा बजेड़ी में कोविद 19 के गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय रामलीला का मंचन किया गया।

साथ ही रामलीला कमेटी के चेयर मेन राम सिंह कर्की के निर्देशन में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसके अन्तर्गत प्रभु राम की शोभायात्रा निकाल कर भगवती मंदिर ले जाई गई तत्पश्चात घतेश्चर महादेव शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई जिसके बाद कलाकारों द्वारा जन मिलन केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिव काली तांडव कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

इस दौरान रामलीला कमेटी के चेयरमैन राम सिंह कार्की, मंगल डल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट और ग्राम वासियों , नन्हे मुन्ने कलाकार और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page