प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले किसानों का ऑनलाईन डाटा हर हाल में करें अपडेट कृषि विभाग – डीएम गर्ब्याल
हल्द्वानी (nainilive.com ) – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले किसानों का ऑनलाईन डाटा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। सरकार द्वारा दिनांक 30 सितम्बर, 2022 तक डाटा अपलोड की तिथि विस्तारित कर दी गई है।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा कुल 60347 काश्तकारों का डाटा अपलोड किया गया था जिसमें से 48249 काश्तकारों की सूचना पोर्टल पर सही पायी गई।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने मुख्य कृषि अधिकारी विवेक कुमार यादव को निर्देशित किया कि जनपद के 11636 कृषक जिनका डाटा पोर्टल पर भूमि विवरण या अन्य कारणों से नहीं हो पाया था उन कृषकों की सूचना को हरहाल में पुनः सत्यापित करने व अपूर्ण जानकारी के कारण लंबित 462 काश्तकारों के डाटा को अपलोड करने के निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सीएओ व्यक्तिगत रुचि लेते हुए डाटा अपलोड के कार्य मे प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन