भीमताल क्षेत्र में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई आयोजित
नैनीताल (nainilive.com )- जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर भीमताल क्षेत्र में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग संचालन को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदु पर विचार विमर्श कर कई निर्णय लिए गए।
शनिवार को साहसिक खेल कार्यालय भीमताल में पैराग्लाइडिंग मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल साह की अध्यक्षता में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग संचालन में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पैराग्लाइडिंग के दौरान आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक एंबुलेंस व्यवस्था तथा टेक ऑफ में आ रही समस्याओं तथा साफ-सफाई और उड़ान के डिजिटल रिकॉर्ड में रखरखाव तथा नए पैराग्लाइडिंग आवेदनों पर समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया।
जिसके पश्चात निर्णय लिया गया कि क्लस्टर वाइज पैराग्लाइडिंग संचालन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए निष्पक्ष तकनीकी समिति का सर्वे कराया जाना आवश्यक है जिसके लिए यह प्रकरण पर्यटन मुख्यालय भेजा जाएगा। इसी तरह नई आवेदनों की साइट के सर्वेक्षण के लिए भी निष्पक्ष तकनीकी समिति को भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में साहसिक खेल अधिकारी बलवंत कपकोटी तथा सभी पैराग्लाइडिंग फर्म के संचालक और नए आवेदक मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन