पांच महीने से नहीं मिला वेतन, गुस्साए नर्सिंग स्टाफ ने किया अस्पताल में प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर बीडी पांडे अस्पताल की नर्सो से जताया विरोध

अपनी मांगों को लेकर बीडी पांडे अस्पताल की नर्सो से जताया विरोध

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- कोरोना संकटकाल में जान जोखिम में डालकर सैंपलिंग कार्य में जुटे रहे बेस अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को पांच महीने से वेतन नसीब नहीं हो सका है। जिस कारण 16 से अधिक कर्मचारियों के लिए घर चलाना तक मुश्किल हो गया है। बुधवार को नर्सिंग स्टाफ ने बेस अस्पताल में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद स्टेडियम पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि सीएमओ से लेकर जिलाधिकारी तक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं मिला। दो साल से कोविड सैंपलिंग और वैक्सीनेशन में जुटे हैं लेकिन कर्मचारियों को 12 हजार रुपए का वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान में जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं लेकिन विभाग और शासन वेतन देने में हीलाहवाली कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द वेतन भुगतान कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page