पेयजल की किल्लत पर भड़के गौलापार के लोग
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- गौलापार में पेयजल की किल्लत चल रही है। नवाड़ खेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को लो वोल्टेज के चलते पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर खाली बाल्टी रखकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल कि किल्लत से यहां हजारों की आबादी परेशान है। सरकारी महकमों में कई बार शिकायत दर्ज करा दी है लेकिन इसके बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। इस मौके पर शिवपाल, आशु, खेम पाल, इंदिरा देवी, गोपाल सिंह, सुंदर सिंह, हीरा बिष्ट, विमला देवी, बीना बिष्ट, शांति देवी, किशन सिंह, बच्ची सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर, लो वोल्टेज की समस्या के चलते शुक्रवार को हल्द्वानी के नरसिंह तल्ला, नरसिंह मल्ला, हरिपुर तल्ला, हरिपुर मल्ला, ब्लॉक नलकूप नहीं चल पाए। इससे यहां के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। इधर खेलपुर गांव में नलकूप की मोटर भी फूंक गई है। इस मोटर को 16 जुलाई को ही बदला गया था। कम समय में ही यह मोटर दोबारा खराब हो गई।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun