पुलिस ने टुकटुक चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने टुकटुक चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने टुकटुक चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

ऐजाज हुसैन, लालकुआं (nainilive.com)- कोतवाली पुलिस ने नगर के व्यापारी के टुकटुक चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को किच्छा उधमसिंह नगर से गिरफ्तार करने के साथ ही टुकटुक भी बरामद किया है, आरोपियों द्वारा टुकटुक को पूरी तरह काट दिया गया था।

बताते चलें कि नगर के वार्ड नंबर 4 आजाद नगर निवासी रामकिशोर अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय दयाल का टुकटुक संख्या यूके 04 ईसी-0014 विगत 13 अक्टूबर को घर के समीप से चोरी हो गया था। पीड़ित रामकिशोर ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस में दी।

यह भी पढ़ें 👉  होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त

कोतवाल सुधीर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के साथ ही सुरागकशी कर पंजाबी मोहल्ला टीचर कॉलोनी वार्ड नंबर 16 किच्छा से अभियुक्त अमित कश्यप पुत्र भूप राम को गिरफ्तार किया मौके से पुलिस ने पूरी तरह कटा हुआ टुकटुक भी बरामद किया। जिसमें नंबर प्लेट, चेसिस, 4 जाली, कमानी, छतरी, हैडिल शामिल है।
पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी वांछित किया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, बार अध्यक्ष बने रेफरी

सफलता पाने वाली टीम में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सागर, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, सीपी नीरज सिंघल, कांस्टेबल तरुण मेहता, गंगा सिंह व किशोर चंद शामिल थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page