राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखण्ड के दौरे पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

Dehradun ( nainilive.com)- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखण्ड के दौरे पर रहेंगी।
2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देहरादून में उत्तराखण्ड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page