प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना की जानकारी दी गयी फड़ व्यपारियो को

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना, के बारे में फड़ व्यापारियों को जानकारी दी गई।

मंगलवार को नगर पालिका सभागार में नगर परियोजना प्रबंधक जितेंद्र राणा ने फड़ समितियों के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

जितेंद्र राणा ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का संचालन किया जा रहा है।

योजना के तहत सभी फड़ व्यवसायी एक वर्ष के लिए दस हजार तक का लोन ले सकते है। जिसमें सात फीसदी केन्द्र व दो फीसदी राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लोग एक जुलाई 2020 से 31 मार्च 2021 तक ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

उन्होंने बताया कि डिजिटल लेन देन करने पर उपभोक्ता को कई फायदे मिलेंगे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, ईओ अशोक वर्मा, लीड बैंक प्रबंधक एमएस जंगपांगी, चंदन भंडारी, सोनू तिवारी समेत फड़ समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page