फेसबुक पर वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी, ट्रम्प को पछाड़ा

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com)-  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाम्र्स में उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है. कोरोना संकट के बीच भी प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय हैं. इस दौरान दुनियाभर के लोगों ने कोरोना वायरस से संबंधित अपडेट के लिए अपने-अपने पसंदीदा नेताओं को सोशल मीडिया पर तेजी से फॉलो किया है.

वैश्विक संचार एजेंसी बर्सन कोहन एंड वोल्फ की नई रिपोर्ट  वर्ल्ड लीडर्स ऑन फेसबुक के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्हें फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे ज्यादा लोकिप्रिय नेता बने हुए हैं, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति इंटरैक्शन के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं. कोरोना संकट के बीच सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर विश्व नेताओं के फॉलोअर्स लगातार बढ़े हैं. प्रधानमंत्री मोदी के निजी पेज पर 4.5 करोड़ लाइक्स हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

बीसीडब्लू की रिपोर्ट  के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्हें करीब 2.7 करोड़ लाइक्स मिले हैं और जॉर्डन की क्वीन रानिया तीसरे स्थान पर हैं, जिनके 1.68 करोड़ लाइक्स हैं.

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एजेंसी ने मार्च के महीने में विश्व के नेताओं के 721 फेसबुक पेजों का अध्ययन किया है. शोध में पता चला कि केवल मार्च महीने में पेज लाइक्स में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है, जो कि पिछले 12 महीने के मुकाबले आधी है. इस दौरान इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे और ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया और इटली की सरकारों के फेसबुक पेज को दोगुना लाइक्स और फॉलोअर्स मिले हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page