अम्तुल्स स्कूल बंद होने की खबरों का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – नगर के प्रतिष्ठित अम्तुल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता खान ने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा भ्रामक अफवाह फैलाया जा रहा है कि अम्तुल पब्लिक स्कूल बंद हो गया है, जो बिल्कुल निराधार व कोरी अफवाह है। स्कूल का सिर्फ बोर्डिंग यानी हॉस्टल बंद किया गया है, जबकि डेस्कॉलर जारी है। जिसमें इन दिनों ऑनलाइन पढ़ाई निरन्तर जारी है और शासन की गाइड लाइन से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा डेसकॉलर स्कूल चलाने के लिए प्रबंधन प्रतिबद्ध है। कोरोनाकाल की मार हम जैसे मध्यम श्रेणी के स्कूलों पर भारी पड़ी है। आर्थिक संकट बड़ी समस्या है। जिस कारण बोर्डिंग (हॉस्टल) चला पाने में हम असमर्थ हैं। जिसकी घोषणा कर दी गई है। हम अपने विद्यालय के अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि स्कूल बंद होने की अफवाहों पर न जाएं। स्कूल में डेस्कालर पठन पाठन कार्य जैसे पूर्व में चल रहा था, वैसे ही भविष्य में भी जारी रहेगा।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन