पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का धरना प्रदर्शन अपनी नाकामियों को छिपाने का असफल प्रयास- अरविंद पडियार

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का धरना प्रदर्शन अपनी नाकामियों को छिपाने का असफल प्रयास- अरविंद पडियार

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का धरना प्रदर्शन अपनी नाकामियों को छिपाने का असफल प्रयास- अरविंद पडियार

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार ने पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के धरना प्रदर्शन को अपनी नाकामियों को छिपाने का असफल प्रयास करार दिया है। साथ ही पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में पालिका की आय तथा अन्य स्रोतों से मिले बजट को लेकर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : रा इ का खैरना के शिक्षक हिमांशु पाण्डे को मिला टीचर आप द ईयर अवार्ड

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ एवं डीएफओ नैनीताल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

मंगलवार को जारी बयान में अरविंद ने कहा कि भाजपा सरकार निकायो में विकास कार्य व अन्य मदों में बिना भेदभाव के बजट दे रही है। मगर नैनीताल पालिका द्वारा कर्मचारियों को वेतन देने के बजाय अन्य अनावश्यक खर्चा कर बजट का दुरुपयोग कर रही है। पालिकाध्यक्ष ने अब तक चुनाव में किया एक भी वादा पूरा नहीं किया । आवारा कुत्तों व बंदर लंगूर के आतंक से निजात दिलाने का वादा किया था। शहर में विकास कार्यो चौपट हैं । पालिका ने आय बढ़ाने को कोई प्रयास नहीं किया। भवन कर, सफाई कर का करोड़ों बकाया है। उसकी राजनीतिक कारणों से वसूली नहीं कि जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्यकर्ता पालिका की कारगुजारियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

यह भी पढ़ें : नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में सभासद दूसरे दिन भी बैठे रहे धरने पर

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page