अपनी मांगों को लेकर बीडी पांडे अस्पताल की नर्सो से जताया विरोध

अपनी मांगों को लेकर बीडी पांडे अस्पताल की नर्सो से जताया विरोध

अपनी मांगों को लेकर बीडी पांडे अस्पताल की नर्सो से जताया विरोध

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के तत्वाधान में सोमवार को राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे कि नर्सों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान नर्सों ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताया।

अध्यक्ष तृप्ति देवता ने बताया कि ग्रेड पे 5400 रुपए वह अन्य मांगों को लेकर आज अस्पताल की सभी नर्सों द्वारा काली पट्टी बात कर अपना विरोध जताया गया। उन्होंने कहा जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य बहिष्कार नहीं किया गया। और उन्होंने कहा कि आने वाली 30 तारीख तक वे लोग इसी तरह काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताएंगे। और अगर तब भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह लोग फिर कार्य बहिष्कार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि 6 माह पूर्व 129 पोस्ट कैबिनेट द्वारा पास हो गई थी। उसके बाद अभी तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वही एनआरएचएम को प्राथमिकता नहीं दी जाती तथा एग्जाम कराना सरासर गलत है। जिसका कि हम लोग विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

इस दौरान संरक्षक शशि कला पांडे सचिव जानकी कंडवाल स्नेहा मीना प्रतिभा सुषमा देवकी भारती प्रेमा निर्मला किरन जयंती व संविदा कर्मचारी अमृता विशाल हिना बृजेश आदि ने अपना विरोध दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

यह भी पढ़ें : पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी बैठे आमरण अनशन पर

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page