गर्व की बात – स्टार शटलर पीवी सिंधु ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के बैडमिंटन सिंगल्स में जीता गोल्ड मेडल
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने बैडमिंटन मैच के फाइनल मुकाबले में कनाडा की शटलर ली को सीधे गेम में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. ये भारत का बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता 19वां गोल्ड मेडल है.
पीवी सिंधु ने कनाडा की शटलर ली को सीधे गेम में शिकस्त दी. उन्होंने पहला गेम 21-15 से जीता, जबकि दूसरे गेम में उन्होंने 21-13 से जीत दर्ज की. ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बैडमिंटन इवेंट में भारत का जीता पहला गोल्ड मेडल भी है. वहीं ये पहली बार है जब पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन के सिगल्स इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन बनी हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स का सोना जीतने के लिए पीवी सिंधु को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. कनाडा की शटलर से उन्हें जैसी कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी, वैसी बिल्कुल भी नहीं मिली. पीवी सिंधु का अनुभव कनाडा की मिसेल ली पर पूरी तरह से हावी दिखा. उन्होंने अपने तजुर्बे का इस्तेमाल करते हुए गोल्ड मेडल मैच को बड़ी आसानी से अपने नाम किया.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का गोल्ड मेडल मैच जीतने में पीवी सिंधु ने सिर्फ 48 मिनट का वक्त लिया. ये कनाडा की शटलर मिसेल ली के खिलाफ ये पीवी सिंधु की 9वीं जीत है. मिसेल ली ने इससे पहले पीवी सिंधु को 2 बार गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के सिंगल और टीम इवेंट में हराया था. लेकिन, गोल्ड कोस्ट में मिली उन दो हार का बदला पीवी सिंधु ने बर्मिंघम में ले लिया.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन