पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा मंडल नैनीताल ने किया मिष्ठान वितरण
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का 11 वां मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने आज विधायक कार्यालय में मिठाई बांट कर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया । साथ ही राम सेवक सभा प्रांगण में आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। आज दोपहर 3:15 बजे जैसे ही भाजपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान हुआ , कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गयी। सायं 5 बजे कार्यकर्ताओं ने राम सेवक सभा प्रांगण में एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिला एवं आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने हैं और इतनी कम उम्र में इस पद पर उनकी नियुक्ति से युवा वर्ग ख़ासा उत्साहित है। आज के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट , वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द पडियार , कुंदन सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैड़ा , दया किशन पोखरिया , सभासद सागर आर्य, अरुण कुमार , विक्रम राठौर, आयुष भंडारी , रोहित भाटिया , विश्वकेतु वैद्य आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार की नई तैनाती
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश