सस्ते दामों में उठाइए पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद,40 रुपए में भट की चुटकानी भात

सस्ते दामों में उठाइए पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद,40 रुपए में भट की चुटकानी भात

सस्ते दामों में उठाइए पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद,40 रुपए में भट की चुटकानी भात

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते लंबे समय से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे में चली आ रही कैंटीन की समस्या आखिरकार खत्म हो गई है। बीते दिवस मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा चिकित्सालय प्रांगण में स्थित हिलांस किचन का शुभारंभ किया जिससे अब मरीजों व उनके तीमारदारों वह साथ ही अस्पताल प्रशासन का स्टाफ हेतु सस्ते दामों पर पहाड़ी व्यंजनों के के साथ चाय कॉफी जैसे व्यंजन भी आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

बता दे पूर्व में चिकित्सालय के पास अपनी व्यक्तिगत कोई कैंटीन नहीं थी जिससे मरीज के साथ आए तीमारदारों एवं अन्य लोगों को खाने पीने की चीजों के लिए परिसर से बाहर भटकना पड़ता था।जो कि काफी महंगा पड़ता था व कई बार बाजार बंद होने की स्थिति में खाने व चाय से वंचित भी रहना पड़ता था। इसको देखते हुए कई बार स्थानीय लोगों व अस्पताल कर्मियों ने समय-समय पर परिसर में कैंटीन की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

वंदना स्वयं सहायता द्वारा संचालित हिलांस किचन में मरीजों को सस्ते दामों में खाना उपलब्ध हो रहा है। जिसमें चने के डूबके भात, खिचड़ी, भट्ट की चुटकानी सरसों का साग, मडुवे की रोटी आदि कई कुमाऊंनी व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page