राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नाई शाखा में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाई शाखा द्वारा आज नाई शाखा में श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नाई शाखा के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर गुरु के प्रति अपना समर्पण प्रकट किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल के जिला कार्यवाह उत्तम सिंह नयाल ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने व्यक्ति को गुरु नहीं माना , क्योंकि व्यक्ति नित्य एवं शास्वत नहीं है, एवं उसमे कभी भी दोष आ सकता है। वहीँ अनादि काल से अपने राष्ट्र का ध्वज परम पवित्र भगवा ध्वज रहा है , जिसे हमने अपने गुरु के रूप में स्वीकार किया है, जो हमे सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा की संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है , जिसके निमित्त वर्ष 2025 तक प्रत्येक ग्रामसभा तक संघ का कार्य प्रारम्भ हो चुका होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक राजेंद्र सिंह नयाल द्वारा की गयी। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह चन्दन सिंह नयाल , मंडल कार्यवाह पनीराम , दीपक , पूरन चंद्र , रमेश, लोकेश , माहि , मयंक आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। ,
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन