रीसाइक्लिंग प्लांट का नारायण नगर के लोगों ने किया जमकर विरोध

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) –  नारायण नगर क्षेत्र में बन रहे जैविक और अजैविक कूड़े के प्रस्ताव से रीसाइक्लिंग प्लांट का क्षेत्र के लोगों ने जमकर विरोध किया है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि किसी भी हालत में प्लांट को यहां नहीं लगने दिया जाएगा। शुक्रवार को नारायण नगर क्षेत्र के लोगों से बातचीत करने के लिए मौके पर एसडीएम राहुल शाह और तहसीलदार नवाजिश खालिक पहुंचे। उन्होंने नारायण नगर क्षेत्र के लोगों से बातचीत की इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वह किसी भी हाल में नारायण नगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं लगने देंगे।

उप जिलाधिकारी श्री शाह ने वहां के लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्लांट लगने से क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं होगा और न ही कोई दुर्गंध आएगी। नगर पालिका की ओर से नारायण नगर में रीसाइक्लिंग प्लांट लगाने की पहल के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही

पालिका की ओर से गुरुवार को नारायण नगर में मशीनें पहुंची तो इसका विरोध शुरू हो गया। पालिका की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के नैनो साइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर के साथ मिलकर नारायण नगर में रीसाइक्लिंग प्लांट की योजना बनाई गई है। तीन वर्ष पूर्व इसका प्रस्ताव भेजा गया जिससे प्लास्टिक आदि से ग्राफीन तैयार कर उसका सदुपयोग किया जाएगा। 5 करोड़ के प्रस्ताव के क्रम में हाल ही में 2.29 करोड़ रुपए अवमुक्त हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल शाह और तहसीलदार नवाजिश खालिक से वार्ता की क्षेत्र के लोगों ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई भी सूचना पहले नहीं दी गई ना उनसे वार्ता हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्लांट यहां से नहीं हटेगा तो बेमियादी प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page