पत्रकार प्रतिनिधियों एवं समाचार पत्र के बंडलों को ले जाने वाले वाहनों पर नही होगा कोई प्रतिबंध
हल्द्वानी ( nainilive.com )- 19 अपै्रल मतदान दिवस पर पत्रकार प्रतिनिधियों एवं समाचार पत्र के बंडलों को ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नही होगा। नोडल अधिकारी एमसीएमसी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के अनुपालन में पत्रकार प्रतिनिधियों को संस्थान अथवा निर्वाचन आयोग के द्वारा कवरेज के पास निर्गत किये है वे मीडिया प्रतिनिधि कवरेज हेतु स्वयं के वाहनों से कवरेज कर सकते हैं।
उन्होंने कहा जिन संस्थानों द्वारा समाचार पत्र के बंडलों को पर्वतीय क्षेत्रों अथवा अन्य स्थानों पर पहुचाया जाना है वह वाहन भी अधिकृत है। इसके लिए सम्बन्धित संस्थान द्वारा उक्त वाहन के मार्ग हेतु अनुमति संस्थान से लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन मीडिया वाहनों में कोई चुनाव सामग्री अथवा अन्य सामग्री ले जाने पर आयोग के निर्देशों का उल्लघंन होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग