डीएम गर्ब्याल ने की सैद्वान्तिक स्वीकृति मोटर मार्गो व वृक्षों के छपान कटान, वनभूमि हस्तान्तरण के मामले, लम्बित मोटर मार्गों आदि की समीक्षा
नैनीताल ( nainilive.com) – खण्ड के अन्तर्गत सैद्वान्तिक स्वीकृति मोटर मार्गो व वृक्षों के छपान कटान, वनभूमि हस्तान्तरण के मामले, लम्बित मोटर मार्गों आदि की समीक्षा बैठक गुरूवार को जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार नैनीताल में आयोजित हुई।
समीक्षा के दौरान श्री गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिन मोटर मार्गों पर सैद्वान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है, उनमें जो भी कार्य किये जाने हैं उन्हे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद एवं शासन स्तर पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही अपूर्ण हो तो आपसी समन्वय बनाते हुए विभाग उसे ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। श्री गर्ब्याल ने लोनिवि एवं वन विभाग के अधिकारियों को खण्डवार निर्माणाधीन एवं लम्बित मोटर मार्गों एवं सड़क निर्माण हेतु वन भूमि से जमीन के मामले हो तो उनकी सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, डीएफओ हेम चन्द्र, वनाधिकारी प्रदीप कुमार, ईई लोनिवि संजय पाण्डे, एमएमएस पुंडीर, ईई पेयजल निगम जीएस तोमर, एई पीएमजीएमवाई नेहा, अभियन्ता सिंचाई अनिल कुमार वर्मा, आदि उपस्थित थे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग