रोडवेज बसों का संचालन हुआ शुरू पहले दिन लोगो की संख्या रही बहुत कम
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- गुरुवार से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हो चुका है। नैनीताल से हल्द्वानी भवाली और रामनगर को बसों का संचालन किया गया।जिसमे पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। इस दौरान बसों में चढ़ने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सेनेटाइज भी किया गया।

नैनीताल रोडवेज प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि बसों को सेनेटाइज करने के बाद अलग-अलग रूटों में भेजा गया। उन्होने बताया कि पहले दिन यात्रियों की संख्या कम थी। वही बसों में केवल 17 यात्रियों को बैठाया जा रहा है। वही बसों का किराया बढ़ोतरी को लेकर यात्री नाराज दिखे।

उन्होने कहा कि कारोना वायरस और लॉकडाउन के चलते वैसे ही लोगो की कमर टूटी है, ऐसे में सरकार ने किराया बढ़ाकर यात्रियों की कमर तोड़ दी है। इधर भवाली में रोडवेज बसें सड़कों पर चलाई गई। लेकिन सवारियों के नहीं मिलने से बसें खाली अपने रूटों पर दौड़ती रही। भवाली डिपो से पांच बसों को अलग-अलग रूटों पर भेजा गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन