रोटरी क्लब नैनीताल एवं सी आर एस टी इंटर कॉलेज के द्वारा संयुक्त रुप से हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- रोटरी क्लब नैनीताल एवं सी आर एस टी इंटर कॉलेज के द्वारा संयुक्त रुप से आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे टंकी बैंड के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, नैनीताल एवं रोटरी क्लब नैनीताल के द्वारा संयुक्त रुप से टॉकी बैण्ड नैनीताल में वृक्षारोपण कार्यकम आहूत किया गया जिसमें सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, नैनीताल के कक्षा-11 तथा 12 के छात्रों द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डे के नेतृत्व में टॉकी बैण्ड की पहाडियों में बॉज उतीस, देवदार एवं सुरई के पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा पौधे उपलब्ध कराने के साथ साथ छात्रों के जलपान की व्यवस्था की, तथा वृक्षारोपण में पूर्ण सहयोग देते हुवे भविष्य में भी विद्यालय के साथ इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों की पुनरावृत्ति करने की बात कही गयी। रोटरी क्लब द्वारा समय समय पर विद्यालय को सहयोग करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा हार्दिक आभार किया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र साह, रोटेरियन योगेश साह, विकम स्याल, अमरदीप एमैनुउल प्रधानाचार्य सनवाल पब्लिक स्कूल,योगेश शाह , डा० सोबन सिंह बिष्ट, गणेश दत्त लोहनी, ललित सिंह जीना एवं ललित मोहन पाण्डे वन विभाग आदि उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page