रोवर्स- रेंजर्स की टीम ने चुनाव का पर्व देश का गर्व का दिया संदेश
हल्द्वानी ( nainilive.com )- एमजीबीजी कॉलेज के रोवर्स- रेंजर्स की टीम भोपालपानी, देहरादून निपुण परीक्षा हेतु जा रही है । कार्यक्रम में जाने से पूर्व रिहर्सल के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोवर्स एवं रेंजर्स के द्वारा आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया एवं अपने परिवार के सदस्यों को भी मतदान केंद्र तक ले जाने की बात कही।
रोवर रेंजर्स के प्रशिक्षक डॉ गोविंद सिंह बोरा के द्वारा प्रतिभागी रोवर्स एवं रेंजर्स को मताधिकार का प्रयोग करने एवं एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करने का आवाहन किया था । स्वीप नैनीताल के सदस्य गौरीशंकर काण्डपाल के द्वारा उपस्थित रोवर्स एवं रेंजर्स को चुनाव का पर्व देश का गर्व के संदेश के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में अपने आसपास के लोगों तथा युवा मतदाताओं को इस बार मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही । इस अवसर पर रोवर्स एवं रेंजर्स में योगेंद्र नेगी अनुज सिंह राणा, हेम चंद्र पांडे ,देव जोशी ,हिमानी ,वंदना बिष्ट, दीक्षा जोशी, कविता आदि उपस्थित रहे।



नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग