दुःखद समाचार : सड़क हादसे में नैनीताल निवासी युवा चिकित्सक अवनीश की हुई असामयिक मौत
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में आज देर सायं नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नैनीताल निवासी युवक अवनीश साह की असामयिक मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में आज देर सायं दो कारों की आमने सामने हुई टक्कर में नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवक अवनीश साह पुत्र अखिल साह की मृत्यु हो गयी। अवनीश कार से कालाढूंगी मार्ग में अपने होंडा अमेज कार द्वारा अपने एक अन्य मित्र के साथ नैनीताल को आ रहे थे , वहीँ दिल्ली नंबर की पर्यटकों की कार से मंगोली के समीप उनकी आमने सामने टक्कर हो गयी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हे कालाढूंगी स्वास्थय केंद्र ले जाया गया , जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अवनीश साह ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उनके पिता अखिल साह नैनीताल के हाई कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं माता अनुपमा साह मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं. अवनीश के असामयिक निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहार दौड़ गयी वहीँ नगर ने एक उदीयमान युवा चिकित्सक को खो दिया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग