दुःखद : नैनीताल से लापता युवती की दिल्ली में मौत , अभी 22 अप्रैल को थी शादी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के लिए आज का दिन भी दुखद समाचार भरा रहा। बीते २ दिनों पहले घर से बिना बताये लापता हुई नगर की एक युवती की दिल्ली में मृत्यु हो गयी। युवती नगर के सूखाताल क्षेत्र की रहने वाली थी। वह बीते मंगलवार की शाम को घर से सामन लेने के लिए निकली थी , जिसके बाद उनकी आखरी लोकेशन चीन बाबा चौराहे के पास देखी गयी। घरवालों के खोजबीन के प्रयासों में युवती का मोबाइल हनुमानगढ़ी के पास पड़ा मिलने का घर वालों द्वारा दावा किया गया था।

युवती यहाँ नगर में ब्यूटी पार्लर का कार्य करती थी और आगामी 22 अप्रैल को उसकी शादी थी जिसकी घर पर तैयारियां चल रही थी। युवती की शादी युवती की ही मर्जी के युवक के साथ हो रही थी। युवती के परिजनों के द्वारा पुलिस की मदद से युवती को ढूंढने के प्रयास किये गए , जिसके बाद युवती के परिजनों को उसके दिल्ली में होने की सूचना मिली। परिजनों के पहुँचने पर युवती दिल्ली के अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती मिली , जहाँ वह कुछ भी बोल पाने की अवस्था में नहीं थी। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया था. युवती नैनीताल से एक ओला कैब के माध्यम से बेहोशी की हालत में दिल्ली पहुंची थी और उसी कैब के ड्राइवर ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती किन कारणों से दिल्ली पहुंची और कैसे उसकी मृत्यु हुई यह प्रश्न परिवारजनों को कचोट रहा है। युवती का भाई रोहित भाटिया नैनीताल में भाजपा का पदाधिकारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page