अनुसूचित जाति आयोग अध्य्क्ष ने किया नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, पकड़ी अनियमिताएं, खुली व्यवस्थाओं की पोल ..देखें वीडियो
छात्राये बोली गटर किया साफ, खुद बनाते है रोटी
नही रखा जाता स्वास्थ्य का ध्यान दिया जाता है खराब खाना।
अध्य्क्ष ने दिये कड़ी कार्यवाही के करने के आदेश।
नैनीताल ( nainilive.com )- अनुसूचित आयोग अध्य्क्ष मुकेश कुमार ने मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण कर कयी अनियमिताएं पकड़ी। आयोग के अध्य्क्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा कई बार उन्हें फ़ोन व अन्य माध्यमों से अव्यवस्थाओ को लेकर शिकायत की जा रही थी जिसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने बी०डी पांडेय स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आक्रोशित छात्र- छात्राओ ने मौके पर ही आयोग अध्य्क्ष से अव्यवस्थाओ को लेकर शिकायत करी।
वही आयोग अध्य्क्ष किचन स्टोर के फ्रिज में रखी खराब सब्जियां देख बिफर पड़े। छात्राओ ने गटर साफ कराने रोटी बनाने साथ ही गंदा पानी देने की बात आयोग अध्य्क्ष को बतायी। वही रोगी कक्ष में सब्जियां व अन्य समान रखा गया था। छात्राओ की विभिन्न शिकायतो पर आयोग अध्य्क्ष ने प्रधानाचार्य सुरेंद्र वर्मा को जमकर फटकार लगायी। छात्राओ द्वारा अध्य्क्ष को कमरे में बल्ब न देने की बात कही जिसपर अध्य्क्ष ने व्यक्तिगत तौर पर छात्राओ को मदद दी।
दौरे के दौरान आयोग अध्य्क्ष ने मौके से ही कमिश्नर दीपक रावत व जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल से बात कर समस्या बताते हुवे व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये। साथ ही कॉलेज प्रशासन से जल्द दुबारा दौरा करने की बात कही। इस दौरान मंडल अध्य्क्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, शिवांशु जोशी, रीना मेहरा, रोहित भाटिया, सचिन जनोटा, पारस चंद्रा, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन