एसडीएम विनोद कुमार, लोहाघाट के पांच युवाओं के लिए हुए मसीहा साबित

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल (nainilive.com )- लॉक डाउन के चलते नगर में फंसे लोहाघाट के पांच युवकों को घर तक पहुँचाने में एसडीएम विनोद कुमार ने निभाया मसीहा का किरदार। लोहाघाट बाराकोट ब्लॉक के रेग़ांव निवासी कृष्णा अधिकारी , दीपक, लोकमान समेत चार युवक किसी काम से कुमाऊं विवि आये थे। फिर अचानक लॉक डाउन के बाद चारो नगर में फंस गए और यहाँ एक परिचित के घर पर रहने लगे।

कुछ दिन पहले युवको ने मदद के लिए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसपर एसडीएम विनोद कुमार की नजर पड़ी तो, बीते रोज उन्होंने युवको से संपर्क कर उनको घर भेजने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद शनिवार को एसडीएम ने चार युवाओं के साथ ही एक अन्य युवक चंद्रकांत के लिए गाड़ी का प्रबंध कर पांचो को उनके घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

घर को रवाना होने से पहले पांचो युवको ने एसडीएम विनोद कुमार का आभार ब्यक्त करते हुए कहा है। कि एसडीएम साहब हमारे लिए मसीहा से कम नही है।इस पर विनोद कुमार का कहना है, कि चारो युवक काफी परेशान थे उनके पास जो पैसे थे वे खाने में खर्च हो चुके थे ऐसे में उनके पास गाड़ी के पैसे तक नही थे और मैने अपने कर्तब्य का निर्वहन करते हुए उनको उनके घर तक छोड़ने में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page