सचिव मस्त्य, पशुपालन डा. बीआरसी पुरूषोत्तम ने किया भीमताल मत्स्य प्रक्षेण का निरीक्षण
भीमताल (nainilive.com ) – सचिव मस्त्य, पशुपालन डा. बीआरसी पुरूषोत्तम ने सोमवार को भीमताल मत्स्य प्रक्षेण का निरीक्षण किया। उन्होंने भीमताल झील में 20 हजार महाशीर, कामन कार्प, ग्रास कार्य मत्स्य का संचय किया। उन्होंने कहा कि ट्राउट और महाशीर स्थानीय मछलियाँ हैं जिनका व्यावसायिक महत्व है। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट प्रजाति की मछली पालन की अधिक संभावना के दृष्टिगत इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से क्लस्टर आधारित ट्राउट उत्पादन पर जोर है। इसके बेहतर परिणाम आए हैं।
उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे रेखीय विभागो के साथ समन्वय बनाकर मत्स्य पालन से जोडे। जिससे उनकी आजीविका में बेहत्तर सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि काश्तकार को चिन्हित करते हुए समय पर ही बीज उपलब्ध कराने साथ ही भगोलिक परिस्थति के अनुसार ही तकनीकी सहयोग भी प्रदान करें। इस अवसर पर उपनिदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक संजय कुमार छिम्वाल, मत्स्य प्रभारी डॉ. विशाल दत्ता, मुकेश गिरी आदि उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग