आप प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने किया नैनीताल नगर कार्यकरणी का गठन , पूर्व पदाधिकारियों ने किया विरोध

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, प्रदेश संगठन सचिव सी०एस पांडे, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष शुभम कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष भुवन कुमार आर्य के नेतृत्व में नगर के राज्य अतिथि गृह में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सहदेव, दीपक कुमार मंत्री, नईम निम्मो, मोहित राजपूत व मोहन चंद उपाध्यक्ष, किशन लाल सचिव, सुमन आर्य महिला नगर अध्यक्ष अनु०जा, अजय सिंह बिष्ट नगर यूथ अध्यक्ष, राजवीर सिंह सिब्बल जिला मीडिया प्रभारी, जी०के०ए गौरव बब्बी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सभी मुख्य अतिथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने तथा केजरीवाल के दिल्ली व पंजाब मॉडल को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष भुवन कुमार आर्य ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे है, इसीलिए धीरे-धीरे मंडल के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। सभा मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनु०जा देवेंद्र लाल, पूर्व संगठन मंत्री प्रदीप शाह, पूर्व नगर अध्यक्ष यूथ उपेंद्र बेदी, मंडल अध्यक्ष गरमपनी गोविंद सिंह रावत, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के तत्वाधान में 11वी इन्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में शह और मात का खेल शुरू

वहीँ जहाँ एक तरफ प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर रहे थे वहीँ दूसरी तरफ प्र्रोव नगर अध्यक्ष शाकिर अली सहित देवेंद्र लाल आदि समर्थकों ने प्रदेश संगठन सचिव की कार्यवाही को पार्टी विरोधी बताते हुए बैठक का बहिष्कार कर अपना विरोध प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  16वीं विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का इस तारीख को होगा आयोजन
Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page