केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एन.के. आर्या मैमोरियल क्रिकेट कप–2023 में आज खेले गए तीन नाक आउट मुकाबले

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- आज डीएसए मैदान नैनीताल में डी.एस.ए. नैनीताल एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित, केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एन.के. आर्या मैमोरियल क्रिकेट कप–2023 के तीन नाक आउट मुकाबले खेले गए।


पहला मैच युवा एकता मंच भवाली और सिटी इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें युवा एकता मंच भवाली में जीत दर्ज की।
निर्धारित 15 ओवरों में युवा एकता मंच भवाली ने 128 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में सिटी इलेवन की पूरी टीम 78 रनों पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

दूसरा मैच स्कॉर्पियन सूखा ताल और जू नैनीताल के मध्य खेला गया। जिसमें जू नैनीताल की टीम ने जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए स्कॉर्पियन सूखा ताल ने 123 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में जू नैनीताल ने 7 विकेट रहते लक्ष्य हासिल करने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

तीसरा मैच पहाड़ी बॉयज और आरबीएस के मध्य खेला गया। जिसमें आरबीएस ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ी बॉयज की टीम ने 112 रनों का लक्ष्य दिया। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में चार विकेट रहते आरबीएस ने लक्ष्य हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

इस दौरान अंपायर मनीष बिष्ट, हिमांशु पाठक, मयंक बिष्ट , प्रवीण नैनवाल, मुहम्मद आदिल स्कोरर गोपाल गैड़ा, धीरज पांडे रहे। आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, मोहित साह, आनन्द बिष्ट घावरी, विशाल वर्मा, रोहित भाटिया, हरीश सिंह राणा मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page