शाबाश : जु-जुत्सु कराटे राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 के लिए रिनिशा लोहनी ने जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक
न्यूज डेस्क, हल्द्वानी ( nainilive.com )- जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी कि खिलाड़ी रिनिशा लोहनी ने जूनियर वर्ग में जु-जुत्सु राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 3 वर्गों में प्रतिभाग करते हुए दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड व देश का नाम रोशन किया है । प्रशिक्षक विनोद लखेरा ने बताया जु-जुत्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 27 मार्च से 31 मार्च 2023 तक जु-जुत्सु राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश मे किया गया जिसमें उत्तराखंड से रिनिशा लोहनी ने दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर पदक अपने नाम किया और साथ में ढाई लाख रुपए की इनामी राशि भी जीती है और इसी के साथ ही रिनीशा ने अक्टूबर-नवंबर 2023 में कजाकिस्तान रूस में होने वाली कराटे चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है ।
गौरतलब है कि कजाकिस्तान वाले टूर्नामेंट के लिए रिनीशा का चयन नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर हुआ है रिनिशा लोहनी की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक विनोद लखेरा सहित खेल प्रेमियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है रिनीशा इससे पूर्व भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यरत हैं रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग