दुखद घटना : नैनीताल झील में सवेरे -सवेरे मिला महिला का शव , परिजनों का रो रोकर बुराहाल
नैनीताल ( nainilive.com )-सरोवर नगरी नैनीताल की नैनी झील में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक माँ नयना देवी मंदिर के समीप झील में आज सवेरे एक महिला के होने की सूचना पुलिस को 112 सेवा के माध्यम से मिली । पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमे महिला की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मृतका की शिनाख्त कृष्णापुर निवासी कमला देवी (35) के रूप में हुई l बताया जा रहा है कमला पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों से परेशान चल रही थी वह अपने पीछे अपनी तीन बेटियों को छोड़ गई l मां का शव देख तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था मृतका के पति किशन गिरी हाईकोर्ट में माली के पद पर कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को मृतका कमला अपने दो बच्चों के साथ दवाई लेने बाजार आई थी। दोनों बच्चों को उसने घर को भेज दिया और अपना खुद घर को नहीं गई। और आज सवेरे उसका झील से शव बरामद हुआ। बता दें कि मृतका की सबसे छोटी बेटी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी l पुलिस नेेे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन